Homeप्रमुख खबरेंव्यसन मुक्ति, जल, किशोर व आध्यात्मिक स्वास्थ्य सुधारने के लिए काम करेगी...

व्यसन मुक्ति, जल, किशोर व आध्यात्मिक स्वास्थ्य सुधारने के लिए काम करेगी आरोग्य भारती ग्वालियर में भी शुरू होगा स्वास्थ्य जागरूकता केंद्र

ग्वालियर / आरोग्य भारती अगले वर्ष से व्यसन मुक्ति, किशोर अवस्था स्वास्थ्य, आध्यात्मिक स्वास्थ्य और जल के विषय को लेकर काम करेगी। पूरे देश में 100 स्वास्थ्य जागरूक केंद्र शुरू किए जाएंगे। इसी के तहत ग्वालियर में भी एक केंद्र विकसित किया जाएगा।
यह जानकारी आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ.अशोक कुमार वाष्र्णेय ने दी। उन्होंने बताया कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय ग्वालियर के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित दो दिवसीय आरोग्य भारती के अखिल भारतीय प्रतिनिधि मंडल सम्मेलन में इसको लेकर विचार विमर्श किया गया है।

उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य हर राज्य में 2-3 ऐसे केंद्र विकसित करने का है जिसे हम गर्व से कह सकें कि यह आरोग्य भारती का केंद्र है। उन्होंने बताया कि ये केंद्र स्वास्थ्य जागरूक के मॉडल बनेंगे। जिनको देखकर सामान्य व्यक्ति सीख सकता है कि हमको कैसे स्वस्थ रहना चाहिए। इनमें हर्बल वाटिका होगी। योग केंद्र चलेंगे। स्वस्थ विद्यालयों के मॉड्यूल होंगे, महिलाओं की टोली, पर्यावरण की दृष्टि से काम, कुछ सकारात्मक स्लोगन लिखे जाएंगे। इन केंद्रों के वायुमंडल को देखकर लोग प्रेरित होंगे। इन स्थाई केंद्र शुरू होने से हर प्रांत में 100 अन्य सक्रिय कार्यकर्ता तैयार होंगे। डॉ.वाष्र्णेय ने बताया कि सम्मेलन में लगभग 10 हजार परिवार स्वस्थ परिवार की श्रेणी में आएं इसको लेकर भी मंथन किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments