भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों ने अहम भूमिका निभाई – राजौरिया
ग्वालियर/ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने आज शहीद हेमू कालाणी जी के शहीदी दिवस पर पुष्पांजलि करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि हेमू कालाणी जी ने अपने साथियों के साथ विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया और लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आग्रह किया।
श्री राजौरिया ने कहा कि भारत छोड़ो आन्दोलन में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
श्री राजौरिया ने कहा कि क्रांतिकारी के बलिदान पर आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं उनके बलिदान को भूलना नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैं ऐसे महान क्रांतिकारी के शहीदी दिवस पर अपनी तथा भारतीय जनता पार्टी की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
शहीद हेमू कालाणी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल जादौन, पार्षद मोहित जाट, भारतीय सिन्धु सभा अध्यक्ष मदन बत्रा, उपसभापति गिर्राज कंसाना, सतीश बोहरे, पार्षद संजीव केलकर, राजीव केलकर, अमर माखीजा, श्रीचंद रामरक्षाणी, सुभाष बत्रा, डालचंद वर्मा, मुकेश बाधवानी, नरेश बत्रा, महेश खत्री, अंकित राजपूत, निर्मल बहिरानी, पारस बरैया, नरेंद्र चौहान, किक्की पंडित, कुलदीप निधार, नन्हे सिंह कुशवाह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।