Homeदेशसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भारत भक्ति अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर पद...

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भारत भक्ति अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक हुआ

प्रयाग /माघी पूर्णिमा के अवसर पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भारत भक्ति अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक हुआ। कुम्भ मेला परिसर में सेक्टर 15 स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के शिविर में सुबह 11.30 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को 2008 में हुए मालेगांव ब्लास्ट का आरोपी बनाया गया था। अब वह चेतनानंद गिरि के नाम से धर्म की रक्षा में समर्पित हो गई हैं। उनके पीए अरुण सिंह राजावत ने बताया कि अखाड़े का गठन का उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments