Homeदेशसीमा पर भारत और चीन सैनिकों में झड़प चीन के 20 और...

सीमा पर भारत और चीन सैनिकों में झड़प चीन के 20 और भारत के 4 जवानों के घायल होने की खबर

भारत-चीन में तनाव के बीच दोनों देशों के सैनिकों में एक बार फिर झड़प हुई है। भारतीय सेना ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ’20 जनवरी को सिक्किम के नाकु ला में दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हुए थे। दोनों के कमांडर्स ने तय प्रोटोकॉल के मुताबिक विवाद सुलझा लिया।’

सूत्रों के मुताबिक चीन ने LAC पर घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय जवानों ने रोका तो चीनी सैनिकों ने हाथापाई शुरू कर दी। भारतीय सेना ने इसका जवाब देते हुए चीन के सैनिकों को खदेड़ दिया। झड़प में चीन के 20 सैनिक घायल हो गए। भारत के भी 4 जवान जख्मी हुए हैं। हालांकि, सेना ने किसी के घायल होने की जानकारी नहीं दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments