Homeमध्यप्रदेशसुहास भगत को अब भाजपा के संगठनमंत्री की जगह आरएसएस मध्यक्षेत्र बौद्धिकप्रमुख...

सुहास भगत को अब भाजपा के संगठनमंत्री की जगह आरएसएस मध्यक्षेत्र बौद्धिकप्रमुख की जिम्मेदारी

भोपाल /  मूलतः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और वर्तमान में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व सम्भालने वाले सुहास भगत की पांच साल बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापसी हो गई है। संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में भगत को बौद्धिक वर्ग में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए मध्य क्षेत्र (मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) का बौद्धिक प्रमुख नियुक्त किया है। उनका मुख्यालय जबलपुर रहेगा।वहीं, एमपी में बीजेपी ने प्रदेश सह संगठन मंत्री की भी नियुक्ति की थी।अब भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी अन्य सदस्य को सौंपी जाएगी। जिसकी विधिवत घोषणा बाद में होगी हितानंद शर्मा अभी प्रदेश सह संगठन मंत्री हैं। चर्चा है कि हितानंद शर्मा को ही संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई हैं। मगर ज्यादा संभावनाएं यहीं हैं कि हितानंद शर्मा को ही यह जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, संभावना व्यक्त की जा रही है कि संगठन में कुछ और बदलाव हो सकते हैं।

संघ ने सुहास भगत को विधानसभा चुनाव से पहले वर्ष 2016 में भाजपा में भेजा था। उस समय संगठन और सत्ता में समन्वय बनाने की जरूरत महसूस हो रही थी। भगत ने नई पीढ़ी को भाजपा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मध्य प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां सभी मंडल अध्यक्ष 40 वर्ष से कम उम्र के हैं। इसका योगदान भी भगत को जाता है। उन्होंने प्रदेश के सभी महानगरों में युवाओं को जिला अध्यक्ष नियुक्त करने, संगठनात्मक नियुक्तियों में विधायकों के एकाधिकार को समाप्त करने और सिंधिया गुट के साथ समन्वय स्थापित करने में भी में बड़ी भूमिका निभाई है।

गौरतलब कि सुहास भगत इन दिनों इंदौर में हैं। उनकी मां शुभांगी भगत का निधन हो गया है। इसकी वजह से वह श्राद्ध कर्म के लिए वहां पर हैं। बीते तीन-चार दिनों के अंदर बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया है। तीन दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सुहास भगत के घर पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments