Homeदेशसोनिया गांधी के श्वसन तंत्र में इंफेक्शन  दिल्ली के सर गंगा राम...

सोनिया गांधी के श्वसन तंत्र में इंफेक्शन  दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती हुईं

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी  दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती हुईं हैं। सूत्रों के अनुसार उनके श्वसन तंत्र में इंफेक्शन हुआ है। प्रियंका गांधी मां के साथ अस्पताल गईं हैं।

सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी होने पर हॉस्पिटल लाया गया है। उनके श्वसन तंत्र में इंफेक्शन हुआ है। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश के दौरान मंगलवार शाम को सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने यात्रा में हिस्सा लिया था। उन्होंने सात किलोमीटर पैदल यात्रा की थी। यात्रा से लौटने के बाद से सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments