Home राजनीति के अजब रंग कभी फटा कुर्ता कभी 70 हजार का कुर्ता9

राजनीति के अजब रंग कभी फटा कुर्ता कभी 70 हजार का कुर्ता9

राजनीति भी अजब चीज है कभी मंच से राहुल गांधी ने अपना फटा कुर्ता दिखाते हुए पीएम मोदी की सूट पर तंज कसा था। इन दिनों राहुल गांधी का 70 हजार रुपए कीमत वाला जैकेट चर्चा में है। दरअसल मेघालय में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी 70 हजार रु कीमत वाला जैकेट पहने नजर आए। तो लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। लोग उस दिन को याद करने लगे जब मंच से राहुल ने लोगों को अपना फटा कुर्ता दिखाया था।

आम आदमी ये सोचने पर मजबूर है कि क्या राहुल फटेहाली के बाद एकाएक अमीर हो गए हैं। या फिर उनका पुराना दावा सियासी नौटंकी भर था। पीएम मोदी की सूट को कोसने वाले राहुल पर अब बीजेपी के लोग टूट पड़े हैं।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शिलांग में सेलिब्रेशन ऑफ पीस कार्यक्रम में राहुल गांधी नजर आए। ब्लैक कलर की जैकेट में राहुल खूब फब रहे थे। वहीं सभा में बैठे लोगों ने इसकी कीमत का अंदाजा लगाया जो काफी महंगी निकली। हालांकि राहुल का रसूख ऐसा है कि वे 70 हजार का जैकेट पहनें तो कोई बड़ी बात नहीं है। मामला तब बिगड़ा जब लोगों के जेहन में राहुल का वो पुराना चेहरा घूम गया, जब राहुल ने अपना फटा कुर्ता दिखाते हुए तंगहाली का जिक्र किया था।

भाजपा की मेघालय यूनिट हरकत में आई और जैकेट को लेकर राहुल की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी गई। भाजपा ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया- ‘तो राहुल गांधी जी व्यापक भ्रष्टाचार द्वारा मेघालय के सरकारी खजाने को चूसने के बाद ब्लैक मनी से सूट बूट की सरकार? हमारे दुखों पर गाना गाने की बजाय, आप मेघालय की नकारा सरकार का रिपोर्ट कार्ड दे सकते थे। आपकी उदासीनता हमारा मजाक उड़ाती है।’

जैकेट के बारे में बात करें तो ये ब्रिटिश लग्जरी फैशन ब्रैंड बरबरी द्वारा निर्मित है। ब्लूमिंगडेल्स वेबसाइट पर जाकर आप इसकी कीमत 68145 रुपये देख पाएंगे। दो साल पहले ही 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ पीएम मोदी अपने नाम वाला सूट में नजर आए थे। जिसकी कीमत लाखों में बताई गई थी। कांग्रेस ने इस सूट को लेकर पीएम पर कई बार निशाना साधा था। बाद में इसकी नीलामी हुई, और 4 करोड़ 31 लाख रुपए इससे हासिल होने के बाद इस रकम को सार्वजनिक कार्य के लिए दे दिया गया। मजे की बात ये कि पीएम वाला सूट प्रधानमंत्री मोदी को किसी ने भेंट किया था। जबकि राहुल के ब्रैंडड जैकेट की बकायदा खरीद की गई है।