Homeप्रमुख खबरेंशंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अन्न जल छोड़ा संगम पर धरना जारी

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अन्न जल छोड़ा संगम पर धरना जारी

प्रयागराज 19 जनवरी 2026/उत्तर प्रदेश के  प्रयागराज माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या महास्नान पर्व के मौके पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के संगम स्नान से वंचित रहने का मामला गरमा गया है। इसको लेकर शंकराचार्य के मौन व्रत धारण करने के बाद अब अन्न छोड़ने की बात सामने आ रही है।शंकराचार्य की मांग है कि प्रशासन प्रोटोकॉल के साथ उन्हें ले जाकर गंगा स्नान कराए. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रशासन के रवैये से वह काफी आहत हैं.

दावा किया जा रहा है कि रविवार की घटना के बाद से ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अन्न-जल का त्याग कर दिया है। वहीं, माघ मेला क्षेत्र में  दिन भर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी को रोके जाने का मामला गरमाया रहा। इसको लेकर चर्चा होती रही। पुलिस-प्रशासन की ओर से शंकराचार्य की पालकी को रोकने की घटना के बाद से ही उनका गुस्सा भड़का हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments