HomeBreakingशब्दशक्तिन्यूस ने गौवंश की दुर्दशा से जुड़ा वीडियो किया प्रकाशित तो नगरनिगम...

शब्दशक्तिन्यूस ने गौवंश की दुर्दशा से जुड़ा वीडियो किया प्रकाशित तो नगरनिगम में मचा हड़कंप प्रभारी आयुक्त पहुंचे गौशाला

ग्वालियर /नगरनिगम की गोला का मंदिर स्थित गौशाला में गौवंश की दुर्दशा को लेकर अचलेश्वर न्यास द्वारा जारी एक वायरल वीडियो ने अंततः नगरनिगम की कुंभकर्णी नींद को खोल ही दिया। इस वायरल वीडियो के बाद आज सम्बंधित गौशाला के प्रभारी निगमायुक्त गौशाला पहुंचे और यहां की अव्यस्थाओं को देखा । उन्होंने यहां के प्रभारी

 

 

अचलेश्वर न्यास के अध्यक्ष हरी अग्रवाल का वह वीडियो  जिसे बुधवार को शब्दशक्तिन्यूस ने अपनी खबर के साथ प्राथमिकता से लगाया था इसने नगरनिगम में हड़कंप मचा दिया

को तुरंत अव्यवस्था दूर करने के निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि बुधवार को अचलेश्वर न्यास के अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल ने इस गौशाला की तमाम अव्यस्थाओं को इंगित करते हुए परेशान 2 हजार गौवंश का वीडियो वायरल किया था। इस वीडियो को शब्दशक्तिन्यूस ने प्रभावी ढंग से प्रसारित किया था इसके बाद नगरनिगम प्रशासन में हड़कम्प मचा और नगरनिगम अमला आज यहां पहुंचा।

नगर निगम के प्रभारी आयुक्त श्री मुकुल गुप्ता ने आज गोला का मंदिर स्थित गौशाला पहुंचकर गायों के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा जल निकासी की व्यवस्था को देखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
प्रभारी निगमायुक्त श्री गुप्ता ने नोडल अधिकारी गौशाला को निर्देश दिए कि गौशाला में रास्ते में एवं गायों के खनोटों के पास जहां भी पानी भरता है वहां मुरम डलवा कर उसकी रोलिंग करा दी जाए। इसके साथ ही जल निकासी की व्यवस्था भी ऐसी करें जिससे कहीं भी जलभराव ना हो और पानी आते ही तत्काल पानी निकल जाए।
इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा नोडल अधिकारी गौशाला श्री केशव सिंह चौहान को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments