Homeदेश17 वर्षीय लड़की के साथ 13 लोगों द्वारा गैंग रेप की घिनौनी...

17 वर्षीय लड़की के साथ 13 लोगों द्वारा गैंग रेप की घिनौनी वारदात

ओडिशा की रहने वाली एक टीन एज लड़की के साथ आंध्र प्रदेश में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह लड़की विशाखापट्टनम में लोगों के घरों में नौकरानी का काम करती है। आरोप है कि लड़की के दोस्त और उसके दोस्तों ने लड़की के साथ कई दिनों तक गैंग रेप किया। फिलहाल मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा की 17 साल की लड़की से करीब 13 लोगों ने गैंग रेप किया है, जिसमें से 11 को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों को 12 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बाकी के दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। आंध्र प्रदेश पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की के साथ उसके दोस्त और दोस्त के दोस्तों ने गैंग रेप किया। साथ ही आरके बीच पर लड़की को मारकर फेंकने की कोशिश भी की गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता से काम किया और 11 आरोपियों को धर दबोचा गया है।

जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले ही यह लड़की विशाखापट्टनम पहुंची थी। यह लड़की बीते 17 दिसंबर से लापता हो गई थी। इसके बाद लड़की के पिता ने विशाखापट्टनम में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई। लड़की को 25 दिसंबर को पुलिस ने बरामद किया लेकिन वह इतनी डर गई थी कि 31 दिसंबर को घटना के बारे में अपने माता-पिता को जानकारी दे पाई। पुलिस ने लड़की का बयान रिकॉर्ड किया और आरोपियों को पकड़ा गया।

लड़की ने बताया कि वह आरके बीच पर गई थी, जहां उसकी मुलाकात कुछ फोटोग्राफर्स से हुई। इनके नाम राजू, हरीश, नागेंद्र और गोपी हैं। यह लोग लड़की को बहला-फुसलाकर एक लॉज में ले गए और बारी-बारी से गैंग रेप किया। इसके बाद इनके बाकी के दोस्त भी वहां पहुंचे और 22 दिसंबर तक लड़की के साथ गैंग रेप किया गया। 23 दिसंबर को आरोपियों ने लड़की को 200 रुपए देकर छोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments