Homeप्रमुख खबरेंIT रेड में खुलासा, हवाला के जरिए दिल्ली में बड़ी पार्टी के...

IT रेड में खुलासा, हवाला के जरिए दिल्ली में बड़ी पार्टी के दफ्तर भेजे गए 20 करोड़, अहमद पटेल के अकाउंटेंट पर भी छापा

नई दिल्ली: चुनावी मौसम में मध्य प्रदेश, गोवा और दिल्ली में कई जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. इस छापेमारी में अब बड़ा खुलासा हुआ है. आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करने वाले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा है कि हवाला के जरिए 20 करोड़ रुपए दिल्ली में एक बड़ी पार्टी के दफ्तर भेजे गए हैं. बता दें कि आयकर विभाग ने अहमद पटेल के अकाउंटेंट पर भी छापा मारा है.

 

दिल्ली की बड़ी राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय तक पहुंचे 20 करोड़- सीबीडीटी

सीबीडीटी ने कहा कि विभाग को 20 करोड़ रुपये की संदिग्ध नकदी के तुगलक रोड पर रहने वाले महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के घर से दिल्ली की बड़ी राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय तक कथित तौर पर जाने के सुराग भी मिले हैं. सीबीडीटी ने देर रात एक बयान जारी कर कहा, “अब तक शराब की 252 बोतलों, कुछ हथियारों और बाघ की खाल के अलावा 14.6 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी मिली है.”

 

सीबीडीटी ने नहीं की व्यक्ति और पार्टी की पहचान उजागर

 

सीबीडीटी ने कहा, “नकदी का एक हिस्सा दिल्ली में बड़े राजनीतिक दल के मुख्यालय तक भेजा गया है, जिसमें वह 20 करोड़ रुपये भी शामिल हैं जो हाल में हवाला के जरिए दिल्ली के तुगलक रोड पर रहने वाले वरिष्ठ पदाधिकारी के घर से राजनीतिक दल के मुख्यालय पहुंचाए गए.” हालांकि सीबीडीटी ने न तो राजनीतिक पार्टी की और न ही वरिष्ठ पदाधिकारी की पहचान उजागर की. बयान में बताया गया कि पैसा इकट्ठा करने के रिकॉर्ड और “हाथ से लिखी डायरी, कंप्यूटर फाइलें और एक्सेल शीट के रूप में नकदी की अदायगी के बारे में पता चला और वह उक्त खोजों से मेल खाता है.”

 

दिल्ली के पॉश इलाकों में कई बेनामी संपत्तियों का पता लगा- सीबीडीटी

 

सीबीडीटी ने बताया कि दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारी के करीबी रिश्तेदार के समूह पर छापेमारी के क्रम में “230 करोड़ के बिहसाब लेनदेन की नकद पुस्तिका रिकॉर्डिंग, नकली बिलों के जरिए 242 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि की वसूली और कर चोरी करने वाली 80 कंपनियों से ज्यादा की जानकारी समेत अपराध साबित करने वाले साक्ष्य” जब्त किए गए हैं. सीबीडीटी ने कहा कि दिल्ली के पॉश इलाकों में कई बेहिसाबी/बेनामी संपत्तियों का पता लगा है. इसने कहा, “आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया गया है. ”

 

बीजेपी नेताओं और उनके बेटों पर छापेमारी क्यों नहीं?–कांग्रेस

 

आयकर विभाग के छापे को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार में राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ चुन चुनकर एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने सवाल किया कि बीजेपी के उन नेताओं और उनके बेटों के यहां छापेमारी क्यों नहीं हो रही है जिन पर आरोप हैं?

 

पटेल ने कहा, ‘‘सरकार उनकी है, ऐजेंसी उनकी है और जो भी करना है कर लें. कोई भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्यवाही करें, लेकिन कम से कम साथ-साथ जो बीजेपी के लोग हैं, उनके जो बेटे हैं, उनकी जो फाईलें पड़ी हैं, चाहे ईडी के पास हों, या सीबीआई के पास हों. उनकी भी तो कम से कम जांच करें, शुरुआत हो.’’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments