Homeप्रमुख खबरेंदेश में बेमौसम बरसात आंधी ने ली 31 की जान फसलों को...

देश में बेमौसम बरसात आंधी ने ली 31 की जान फसलों को भारी नुकसान

  • गुजरात, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश में आंधी-तूफान से 31 लोगों की मौत
  • बारिश और तूफान से उत्‍तर भारत में तापमान में तेज गिरावट आई
  • राजस्‍थान के जयपुर में पारा गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
  • आंधी और बिजली गिरने से मध्‍य प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो गई

जयपुर, भोपाल, लखनऊ, अहमदाबाद 
उत्तर और पश्चिम भारत में मंगलवार रात आए जबरदस्त तूफान ने भारी तबाही मचाई है। आंधी और बारिश के कारण अबतक कम से कम 31 लोगों की मौत हुई है। बारिश के साथ ही ओले के कारण राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खबरों के मुताबिक अकेले राजस्थान में तूफान के कारण कम से कम 6 लोगों की मौत हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात में बारिश और तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। उधर, मौसम विभाग ने यूपी और राजस्थान में अगले 24 घंटे में आंधी और तूफान की भविष्यवाणी की है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments