Homeप्रमुख खबरेंभाजपा के कारण नहीं अपने गहराते अंतर्द्वंद्व के कारण गिरेगी कमलनाथ सरकार...

भाजपा के कारण नहीं अपने गहराते अंतर्द्वंद्व के कारण गिरेगी कमलनाथ सरकार : वीडी शर्मा

हाल ही में मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने का भाजपा का कोई इरादा नहीं है मध्यप्रदेश सरकार के नेता मंत्री खुद इतने ज्यादा अंतर्द्वंद्व और आपसी कलह से ग्रसित हैं कि उनकी सरकार खुद ही खतरे में  आ गई है ।

श्री शर्मा आज ग्वालियर पहुंचे थेऔर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि के कमलनाथ सरकार के राजा और महाराजा दोनों को ही जनता ने नकार दिया है यही वजह है की कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह की स्थिति निर्मित हो गई है। इसी के चलते कमलनाथ सरकार स्वतः कमज़ोर हो गई है।

श्री शर्मा ने अटलजी के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि हमारा विश्वास लोकतंत्र पर है सरकार को गिराने पर नहीं है मध्यप्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव के बाद हार को पचा नहीं पा रही है और खुद अल्पमत की ओर बढ़ रही है। श्री शर्मा ने कहा की हमारी नजर स्थिति पर बनी हुई है। उन्होंने कहा की किसानों के कर्ज माफ करने से लेकर अन्य तमाम मामलो  में सरकार का झूठ उजागर हो चुका है,जनता ने कमलनाथ सरकार को नकार दिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments