Homeदेशबंगाल में TMC और BJP के बीच हिंसा,एक की हत्या,आगजनी

बंगाल में TMC और BJP के बीच हिंसा,एक की हत्या,आगजनी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनाव थमने के बावजूद भी राजनीतिक हिंसा नहीं रुक रही है. नॉर्थ 24 परगना के दमदम में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई. टीएमसी नेता की पहचान दमदम नगर निगम के वार्ड (6) अध्यक्ष निर्मल कुंडू के रुप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने गोली मार दी. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. टीएमसी ने इस घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है.

हीं बर्दवान में भी कल शाम को बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. दोनों तरफ के लोगों ने कई घरों और दुकानों में आग लगी दी. बताया जा रहा है कि चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद बर्दवान में पार्टी कार्यकर्ता मिठाई बांट रहे थे, जिसे लेकर उनकी टीएमसी कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई . बीजेपी नेताओं का आरोप है कि हिंसा ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं ने की.

 

लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में जमकर हिंसा हुई थी. सभी सात चरणों के चुनाव में टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ता कई बार आमने-सामने आ गए. बीजेपी का दावा है कि उसके 50 से अधिक कार्यकर्ता चुनावी हिंसा में मारे गए. वहीं टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी के कार्यकर्ता टीएएमसी के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments