इस हफ्ते की बात करे तो देशभर में ज्यादातर क्षेत्रों में मानसून रहेगा। मौसम विभाग ने इस हफ्ते अच्छी बारिश की संभावना जताई है। Skymet Weather की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के उत्तरी हिस्से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आज कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी कई जगहों पर एक दो दिनों में मौसम के बदलाव की सूचना दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 24 जुलाई को तेज बारिश होगी। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में भी 24 और 25 जुलाई को अच्छी बारिश की संभावना है।