Homeविदेशलादेन के बेटे हमजा को भी मार गिराया अमेरिका ने

लादेन के बेटे हमजा को भी मार गिराया अमेरिका ने

आतंकी संगठन अलकायदा के चीफ रहे आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन मारा गया है. इसकी जानकारी अमेरिकी मीडिया ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी है. आपको बता दें, इसी साल मार्च महीने में अमेरिका ने हमजा बिन लादेन का पता बताने वाले को 10 लाख डॉलर पुरस्‍कार देने का ऐलान किया था.
ओसामा बिन लादेन का जन्म 1957 में सऊदी अरब के रियाद में हुआ था. 1979 में जब सोवियत संघ ने अफ़गानिस्तान पर आक्रमण किया, तो बिन लादेन अफ़गान प्रतिरोध में शामिल हो गया. सोवियत वापसी के बाद, लादेन ने अल-कायदा नेटवर्क का गठन किया था. 9/11 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला करने के पीछे ओसामा बिन लादेन का ही हाथ था. जिसके बाद अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने ओसामा बिन लादेन को 2 मई 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया था.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments