Homeप्रमुख खबरेंधारा 370 हटाए जाने के निर्णय का ग्वालियर के भाजपा नेताओं ने...

धारा 370 हटाए जाने के निर्णय का ग्वालियर के भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

ग्वालियर 05 अगस्त। जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A हटाए जाने के बाद ग्वालियर अंचल के भाजपा नेताओं में भी हर्ष की लहर है अपनी प्रतिक्रिया में इन नेताओं ने इसे मोदी सरकार का साहसिक कदम बताया है।

केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं हो सकते, आज मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कर दिखाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अैर गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने जम्मू कश्मीर को देश की मुख्य धारा से जोडकर, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को चरितार्थ कर दिया है।

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत माता के मुकुट में कश्मीर में 70 साल पहले कांग्रेस ने 370 का जो काला धब्बा लगाया था वह आज नरेंद्र मोदी जैस दृढ इच्छाशक्ति वाले प्रधानमंत्री ने उसे धोकर दिखा दिया। ये ऐतिहासिक फैसला डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्य आत्मा और उन अनगिनत शहीदों के साथ न्याय हुआ है जिन्होंने अपने जीवन की कुर्बानियां दी। पूरा देश यहां गर्व और प्रसन्नता का अनुभव कर रहा है, वहीं ये दुर्भाग्य है कि कंाग्रेस और दूसरी ताकतें जो आज तक परोक्ष रूप से वोटों के खातिर आतंकवाद को मजबूत करते रहे हैं उनके घरों में मातम पसरा है। आज नारा चरितार्थ हुआ है मोदी है तो मुमकिन है और अब देश में उम्मीद जाग रही है कि राममंदिर, समान सिविल कोड की दिशा में अंगद की तरह एनडीए सरकार का कदम आगे बढा है।

मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 एवं 35-ए हटाना बहुत सार्थक एवं ऐतिहासिक है। आज 5 अगस्त का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों मे लिखा जाएगा, क्योंकि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होने के बाद भी वह अंग नहीं था। यह ऐतिहासिक निर्णय सभी के लिए अनुकूल है। आज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान सार्थक हुआ, क्योंकि वह शुरू से ही कहते थे कि कश्मीर हमारा है और यहां से धारा 370 हटनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने जो साहसिक एवं ऐतिहासिक कदम उठाया है, वह अल्पनीय है। उसके लिए हमारे प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के साथ पूरा देश को बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

 

ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धारा 370, 35 ए समाप्त होने जा रही है इससे केवल आतंकवाद का खात्मा ही नहीं होगा बल्कि गरीब और बेरोजगारी जो पिछले कई दशकों से कश्मीर में व्याप्त है वह भी समाप्त होगी। कश्मीर भारत का नंदनवन बोला जाता था वह अब पूरे एशिया का नंदनवन बन जाएगा। कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा होते हुए भी मुख्यधारा से दूर था वह अब देश के विकास से मुख्यधारा से जुड़ जाएगा। मोदी जी का प्रण है देश के साथ,  सबका साथ, सबका विकास के साथ आम कश्मीरी का भी विकास होगा जब आम कश्मीर का विकास होगा तो यही लोग मोदी जी में पूर्ण विश्वास व्यक्त करेंगे। कश्मीर की समस्या को  दशकों से कांग्रेस ने अटका कर रखा था यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था।  कश्मीर अखंड भारत का हिस्सा है कश्मीर पर कांग्रेस की नीति ने खंड करने का कार्य किया है और तथाकथित कटरपंथी कभी नहीं चाहते थे की धारा 370, 35 ए कश्मीर से हटे और कश्मीर मुख्यधारा से जुड़े और कश्मीर के साथ काम कश्मीरी का विकास हो। मोदी जी ने कभी तुष्टीकरण की राजनीति नहीं की यह निर्णय देश हित में और आम कश्मीरी के हित में होने जा रहा है जब भी छोटे राज्य बने हैं उनका बहुत तेजी से विकास हुआ है आपके सामने उत्तराखंड की मिसाल मौजूद है बाढ़ की त्रासदी के बाद भी उत्तराखंड का विकास बहुत तेजी से हुआ है।

ग्वालियर के भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 ए जम्मू.कश्मीर के देश की मुख्यधारा में शामिल होने की राह में सबसे बड़ी बाधा थी। एक देश, दो संविधान और दो निशान वाली व्यवस्था अतार्किक ही नहीं, बल्कि असंवैधानिक भी थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश से किए गए अपने वादे को निभाते हुए अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाने का जो निर्णय लिया हैए वह स्वागत योग्य है और इससे जम्मू.कश्मीर तथा लद्दाख दोनों ही राज्यों के विकास का रास्ता साफ होगा केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए से हटाए जाने पर भाजपा नेता राजेश सोलंकी ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री श्री अमित शाह को बधाई देते हुए कहा कि देश की जनता ने जो उम्मीद की थी उसको प्रधानमंत्री व गृहमंत्री एक एक कर पूरा करने का काम काम रहें है। मोदी है तो देश हित में सब कुछ मुमकिन है। मोदी  जी यह नए युग का निर्माता है ऐसा नेता धरती पर बस एक बार ही आता है। वह आज सत्य साबित हो रहा है जिसके लिए देश की 135 करोड़ जनता बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि आजादी को भले ही 70 साल हो गए हो लेकिन जम्मू कश्मीर के लोग आज भी गुलामी की जिंदगी जी रहे थे दुख की बात यह है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होने के बावजूद वहां भारतीय संविधान लागू नहीं होता था। भारत सरकार जनहित में जो योजनाएं बनाती थी वह भी सही ढंग से लागू नहीं हो पाती थी जो देशवासियों के लिए दुख की बात थी।  देश की जनता ने मोदी जी को फिर से देश की बागडोर सौंपी तो आज परिणाम सबके सामने है। मोदी जी देशहित में किसी से समझौता नहीं करते।

पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक राष्ट्र, एक निशान, एक विधान सही मायने में आज ही कश्मीर का भारत में विलय हुआ। मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को ये सच्ची श्रद्धांजलि है आज उनका सपना सच हुआ की एक राष्ट्र एक विधान एक देश जो ने देखा था जम्मू कश्मीर में विकास का रास्ता खुल गया।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments