ग्वालियर 16 सितम्बर /कांग्रेस महासचिव व पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगणों ,कई सांसदों गणमान्य नागरिकों आज केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पहुंचकर उनकी माताश्री के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी ।
शोक व्यक्त करने वाले प्रमुख लोगों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, मधप्रदेश के सहकारिता मंत्री डाँ गोविंद सिंह, आबकारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौड़, खाद्य मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर, हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर सहित सांसदगण- विनोद सोनकर (कौशांबी-उत्तरप्रदेश),विवेक शेजवलकर ग्वालियर ,विधायकगण- महेश राय-बीना, मुन्ना लाल गोयल-ग्वालियर पूर्व, विजयपाल सिंह-सोहागपुर, जाकिर हुसैन, नसीम अहमद(जिला मेवात, हरियाणा) पूर्व मंत्रीगण- रंजना बघेल, अखंड प्रताप सिंह. पूर्व विधायकगण- रसाल सिंह, मुन्ना सिंह भदौरिया, रामबरन सिंह गर्जर, दिलीप जायसवाल, सरिता नारायण (हरियाणा),पीलीकोठी चित्रकूट के संत श्री दिव्यानंद जी, पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष सिंह आदि ने शामिल थे। इन्होंने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की माताश्री शारदा देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
