Homeप्रमुख खबरेंएनडीए परीक्षा में ग्वालियर के अभय भदौरिया मध्यप्रदेश में अव्वल 

एनडीए परीक्षा में ग्वालियर के अभय भदौरिया मध्यप्रदेश में अव्वल 

ग्वालियर। नेषनल डिफेंस अकेदमी ;एनडीएद्ध व नेवल एकेडमी ;एनए द्ध परीक्षा के घोषित परिणाम में ग्वालियर मध्यप्रदेष निवासी अभय सिंह भदौरिया ने आॅल इंडिया रैकिंग ;एआईआरद्ध  में 13 वां और प्रदेष में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह वर्तमान में राष्टृीय इंडियन मिलिटृी काॅलेज देहरादून के छात्र हैं।
यूपीएससी की ओर से एनडीए व एनए की परीक्षा 21 अप्रैल 2019 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 450 छात्रों ने सफलता हासिल की है। रचना नगर भिण्ड रोड ग्वालियर निवासी अभय आरआईएमसी देहरादून के छात्र हैं, उनके पिता शासकीय अध्यापक हैं। अभय ने अपनी सफलता का श्रेय आरआईएमसी, माता श्रीमती संगीता भदौरिया और पिता बृजेष सिंह भदौरिया को दिया है। यह उनका पहला प्रयास था, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त हो गई। अभय ने आरआईएमसी में जनवरी 2015 में एडमिषन लिया था, अभय का चयन एनडीए के बैच नंबर 143 नेवी विंग के लिए हुआ है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments