HomeBreakingदेर रात शिवराज हुए दिल्ली रवाना चरम पर पहुंचा मध्यप्रदेश का राजनीतिक...

देर रात शिवराज हुए दिल्ली रवाना चरम पर पहुंचा मध्यप्रदेश का राजनीतिक ड्रामा

रविवार को भाजपा  सहित कांग्रेस के 22 बागी विधायकों को भोपाल लाने की तैयारी, कोरोना के कारण बजट सत्र पर संशय के बादल,टलने पर कमलनाथ को हो सकता है फायदा

मध्यप्रदेश का राजनीतिक संकट अब पूरे उफान पर जा पहुंचा है इसको लेकर शनिवार को दिनभर माहौल गर्माया रहा एक ओर जहां भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्यपाल से मिले और बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण से पूर्व फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की,देर रात खबर लिखे जाने तक ताजा अपडेट यह है की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज विशेष विमान से दिल्ली रवाना होने वाले हैं जहां से वे भाजपा के विधायकों से मुलाकात कर उन्हें भोपाल ला सकते हैं उधर रविवार को ही बेंगलुरु से भी कांग्रेस के 22 विधायकों को भी CRPF की सुरक्षा में भोपाल लाया जा सकता है। उधर दूसरी ओर

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पर सियासी संकट के चलते सीएम कमलनाथ रविवार के दिन भी कैबिनेट की बैठक आयोजित कर रहे हैं. इस बैठक में कोरोना के चलते विधानसभा सत्र को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है. अगर कोरोना के बहाने बजट सत्र आगे बढ़ता है तो कांग्रेस को अपने रूठे और बागी विधयकों मनाने के लिए कुछ वक्त और मिल सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments