Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट को लेकर...

ग्वालियर में पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट को लेकर मुख्यमंत्री ने दी सख्त हिदायत

भोपाल /ग्वालियर में पुलिस द्वारा पत्रकार के साथ की गई मारपीट की घटना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने  गम्भीरता से लेते हुए सख्त हिदायत दी है। मध्यप्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया की ग्वालियर के मित्र पत्रकार चेतन जी के साथ जो घटना हुई है, उसे मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाया गया है। मुख्यमंत्री जी ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस महकमे को सख्त हिदायत दी है। जिन  पुलिस वालों ने श्री चेतन के साथ मारपीट की, उन्हें निलंबित किया गया है । उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त किया की

किसी भी पत्रकार को कोरोना संकट के दौरान अपना कार्य करने में तकलीफ नहीं हो, इसकी चिंता जनसंपर्क विभाग और पुलिस दोनों करेंगे। निश्चित ही पत्रकार गण कोरोना संक्रमण के दौरान समाज में सकारात्मक जन जागरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं इस संक्रमण के दौर में उनके भी जीवन को खतरा है, लेकिन उनके प्रयास सराहनीय है।  किसी पत्रकार मित्र को बिल्कुल भी तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। उनके काम की और उनके सम्मान की, दोनों चिंता की जाएंगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments