HomeBreakingक्या मंत्रिमंडल विस्तार में शिवराज से ज़्यादा चलेगा महाराज का सिक्का ?

क्या मंत्रिमंडल विस्तार में शिवराज से ज़्यादा चलेगा महाराज का सिक्का ?

भोपाल /मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां उपचुनाव को लेकर सियासी पारा सरगर्म है वहीं दूसरी ओर शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार  की ख़बरों ने राजनीतिक सरगर्मियां और तेज कर दी हैं। जिस प्रकार के संकेत मिल रहे हैं उसे देखकर ऐसा लगता है की दो तीन दिन में सम्भावित मंत्रिमंडल विस्तार में शिवराज से ज्यादा महाराज का सिक्का चलने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो महाराज के चहेते 7 से 8 नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया है कि लॉक डाउन 4.0 खत्म होने से पहले ही वे मंत्रिमंडल का विस्तार कर देंगे। विस्तार 28-29 मई को हो सकता है। इसमें कैबिनेट और राज्यमंत्री मिलाकर कुल मंत्रियों की संख्या 20 से 22 हो सकती है। मुख्यमंत्री एक-दो दिन में दिल्ली जाएंगे। वहां उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌ढा से मुलाकात होने की संभावना है।

उम्मीद है कि इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी विस्तार पर विचार-विमर्श हो सकता है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत से इस मामले में प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। मुख्यमंत्री अब एक बार पार्टी अध्यक्ष नड्‌ढा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया गुट के 7 से 8 मंत्री होंगे। सिंधिया ही निर्णय करेंगे कि कौन-कौन मंत्री बनेगा। विधानसभा उपचुनाव में कौन लड़ेगा और कौन नहीं लड़ेगा, भाजपा ने इसका फैसला भी सिंधिया पर छोड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments