Homeमध्यप्रदेशशिवराज की हवाबाजी के लिए आया 60 करोड़ का उड़नखटोला

शिवराज की हवाबाजी के लिए आया 60 करोड़ का उड़नखटोला

भोपाल /मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए राजधानी में नया सरकारी विमान मंगलवार को आ गया है। बीच क्राफ्ट कंपनी का यह विमान प्रदेश सरकार को कस्टम ड्यूटी मिलाकर करीब 60 करोड़ का पड़ा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से वाले इस विमान किंग एयर बी-250 है, जबकि इसके पूर्व जिस विमान को प्रदेश सरकार ने बेचा है वह बी-200 था। नए विमान की अधिकतम गति 575 किमी प्रतिघंटा है। नए 7 सीटर विमान बीच क्राफ्ट किंग एयर बी-250 जीटी में उड़ान भरेंगे।
विशेषज्ञों के मुताबिक इस विमान की खासियत यह है कि इसमें ग्लास कॉकापिट है। आधुनिक फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम है। यह पायलट के लिए ज्यादा सुविधाजनक है। इसी के साथ इसमें आटो पायलट मोड भी उड़ान के दौरान तकनीकी रूप से सफर को पिछले विमान की तुलना में ज्यादा सुरक्षित बनाता है। इसकी लंबाई 43 फीट दस इंच है। वजन करीब 5 हजार 700 किलो है। यह 35 हजार फीट की ऊंचाई तक जाने की क्षमता रखता है।
डीजीसीए की पूरी प्रक्रिया होने के बाद मुख्यमंत्री नए विमान में उड़ान भरते नजर आएंगे। विमान को भारत में रजिस्टर्ड कराने से लेकर अन्य प्रक्रिया पूरी करने में करीब 10 दिन का समय लगेगा। अमेरिकी कंपनी को भुगतान भी कर दिया गया था। कितनी अजीब बात है, जिस प्रदेश में पैसा नहीं होने के कारण शिक्षकों की भर्ती नहीं की जा रही, उस प्रदेश के सरकारी खजाने से विमान सप्लाई करने वाली कंपनी को विमान डिलीवर करते ही फुल एंड फाइनल पेमेंट कर दिया गया।
विमान की खूबियां
यह दुनिया का सबसे बेहतरीन बिजनेस क्लास विमान माना जाता है।
किंग्स एयर क्राफ्ट विश्व में सबसे ज्यादा प्रचलित है। यह मीडियम रेंज होने के कारण किसी भी जगह आसानी से उतारे जाने के कारण बिजनेसमैन ग्रुप की पहली पसंद है।
किंग एयर 250 इंटीरियर और सीटों को बहुत ही तैयार व सुसज्जित किया गया है जिन्हें आसानी से झुकाया, गिराया और वापस खड़ा किया जा सकता है।
इसके अंदर की बनावट ऐसी है जो एक आलीशान क्लब में तब्दील हो जाती है, जहां बिजनेस मीटिंग्स या दोस्तों के साथ पार्टी हो सकती है।
किंग एयर 250 और सुपर किंग एयर फैमिली को 1976 से बनाया जा रहा है जो इस क्लास के एयर क्राफट में लगने वाला सबसे लंबा टाइम है।
इस एयर किंग की खासियत यह भी है कि यह इस रेंज के अन्य विमानों की तुलना में ज्यादा बड़ा और खूबसूरत दिखता है।
किंग एयर 250 बीचक्राफ्ट जैसा दिखता है जो सभी टॉस्क अपने लेवल के एयर क्राफ्ट की तुलना में बेहतर साबित होता है।
यह मीडियम रेंज के दूसरे विमानों से ज्यादा पावरफुल माना जाता है। यह कस्टमर के आराम को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
किंग एयर 250 की एक घंटे की ट्रिप की शुरुआती कीमत 14 सौ डॉलर होती है।
डुअल फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम।
ट्रैफिक अलर्ट और भिड़ने की स्थिति से आगाह कर सकता है।
ऑटोमेटिक फ्लाइट गाइडेंस सिस्टम।
डुअल नेविगेशन एंड कम्युनिकेशन रेडियो।
इंजन इंडिकेटिंग एंड क्रू अलर्ट सिस्टम।
इंटिग्रेटेट टेरेन अवेयरनेस एंड वॉर्निंग सिस्टम।
इस कारण विरोधी साध रहे हैं निशाना
मध्य प्रदेश की माली हालत किसी से छुपी नहीं है। सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा नहीं है। सभी प्रकार के भत्ते यहां तक कि पेंशन प्रकरण भी रोक दिए गए हैं। आम जनता पर बेतहाशा टैक्स लगाया जा चुका है। मध्यप्रदेश के आम नागरिकों को 1 लीटर पेट्रोल पर सभी प्रकार के टैक्स के अलावा ₹5 प्रति लीटर अतिरिक्त देना पड़ रहा है। लोगों को मनमाने बिल भेज दिए हैं ताकि सरकारी खजाने में कुछ एक्स्ट्रा आ जाए। किसी सरकारी खजाने से ₹600000000 निकालकर सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए नया विमान खरीद लिया गया है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments