Homeमध्यप्रदेशबढ़ी कमलनाथ की परेशानी चुनाव आयोग ने उनसे 48 घंटे के भीतर...

बढ़ी कमलनाथ की परेशानी चुनाव आयोग ने उनसे 48 घंटे के भीतर अपना रूख साफ करने को कहा

शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी को ‘आइटम’ बोलना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को भारी पड़ गया है। चुनाव आयोग ने कमलनाथ के इस आपत्तिजनक टिप्पणी को गंभारता से लेते हुए नोटिस जारी किया है। आयोग ने उनसे 48 घंटे के भीतर अपना रूख साफ करने को कहा है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी सोमवार को ग्वालियर जिले के डबरा में फूट-फूट कर रोईं। उनके रोने का वीडियो स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर दिखाई देने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

उल्लेखनीय है कि इमरती देवी के खिलाफ डबरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कमलनाथ ने रविवार को कहा था, ”डबरा से सुरेश राजे जी हमारे उम्मीदवार हैं। सरल स्वभाव के, सीधे-सादे हैं। ये तो उसके जैसे नहीं हैं। क्या है उसका नाम? इस बीच, वहां मौजूद जनता जोर-जोर से ‘इमरती देवी, ‘इमरती देवी कहने लगी।

इसके बाद कमलनाथ ने हंसते हुए कहा था, ”मैं क्या उसका (डबरा की भाजपा प्रत्याशी का) नाम लूं। आप तो उसको मेरे से ज्यादा पहचानते हैं। आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था। ये क्या आइटम है?”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments