डिएगो मैराडोना का 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। दो हफ्ते पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। तब उन्हें ब्रेन सर्जरी के लिए भर्ती करवाया गया था। मैराडोना की गिनती महान फुटबॉलर्स में होती है और उन्होंने 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया था।
इस टूर्नामेंट में उनका वर्ल्ड फेमस गोल भी शामिल है, जिसे “हैंड ऑफ गॉड” के नाम से जाना जाता है। इसी गोल की मदद से अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।