Homeमध्यप्रदेशसिक्स सिग्मा ग्रुप का सम्मान समारोह आयोजित

सिक्स सिग्मा ग्रुप का सम्मान समारोह आयोजित

 

ग्वालियर के जीवन बीमा के प्रमुख संस्थान सिक्स सिग्मा द्वारा सम्मान समारोह एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।इस अवसर पर एल आई सी के जोनल मैनेजर श्री प्रकाश चंद्र जी द्वारा अभिकर्ताओं को आशीर्वचन प्राप्त हुए।कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राजीव जॉली ,वरिष्ठ मंडल प्रबन्धक थे।विशिष्ठ अतिथि के रूप में मार्केटिंग मैनेजर अमरेत सोरेंजी एवं मैनेजर सेल्स हेमंत जोशी उपस्थित थे।स्वागत भाषण धर्मेन्द्र गुप्ता द्वारा दिया गया जिसमें उन्होंने गुरु शिष्य सम्बन्ध के क्रम में रामकृष्ण परमहंस एवं विवेकानंद के मार्मिक उदाहरण से विषय रखा। मोटिवेशनल स्पीकर बृजेश शर्मा द्वारा कार्यक्रम का कुशल संचालन किया गया।कार्यक्रम में ग्वालियर चंबल संभाग से सैकड़ों कि संख्या में टॉप एजेंट सम्मिलित हुए।कार्यक्रम में सिक्स सिग्मा ग्रुप के एकमात्र सी ओ टी एजेंट श्री राजेश भदोरिया का विशेष सम्मान किया गया ।साथ ही भिंड से पधारे आनंद जैन ,विशाल रपरिया ,मनोज नरवरिया ,गोहद से पधारे रामकुमार राठौर एवं होतम सिंह यादव , मुरैना से पधारे आशाराम प्रजापति ,डबरा से पधारे प्रमोद शर्मा एवं महेश नैनानी ,का सम्मान अंतरराष्ट्रीय एम डी आर टी क्वालीफाई करने के लिए किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा श्री महेश गुप्ता एवं पी के दास द्वारा रखी गई।आभार प्रदर्शन के सी कमल द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments