ग्वालियर के लिए बड़ी राहत, 258 दिन बाद जिले में आज नहीं मिला एक भी पॉजिटिव मरीज़
ग्वालियर । वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते 258 दिन से लगातार ग्वालियर में कोरोना के मरीज मिल रहे थे लेकिन आज ग्वालियर के लिए बड़ी राहत की बात रही कि 258 दिन बाद जिले में आज गुरुवार को एक भी पॉजिटिव मरीज़ नही मिला। आज सभी 658 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
गौरतलब है कि 29 मई से लगातार ग्वालियर जिले में कोरोना के पॉजिटिव मरीज निकल कर आ रहे थे। आज ऐसा शुभ दिन आया है कि जिले में एक भी मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला है अब जिले में महज़ 41 एक्टिव केस बचे। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी बचाव के उपाय किए जा रहे हैं तथा आम जनों को कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था तथा अब ग्वालियर जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
प्रथम चरण में मेडिकल स्टाफ के बाद अब फ्रंटलाइन कोरोना वरियर्स को वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसमें लोग बड़े उत्साह से वैक्सीन लगवा रहे हैं। सभी नागरिकों से आग्रह है कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है तथा हर व्यक्ति अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं जिससे हम कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में अपने शहर व अपने देश को कोरोना मुक्त कर सकें।
बड़ी खुशखबरी : 258 दिन बाद ग्वालियर में आज नहीं मिला कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज
RELATED ARTICLES