गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान आज प्रातः 8 बजे शुरू हो गया,इस चरण में कुल 89 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। बीजेपी के गुजरात अध्यक्ष जीतूभाई वघानी ने सुबह भावनगर में अपना वोट डाला।सीएम विजय रुपाणी ने राजकोट वेस्ट में वोट डाला। उधर चुनाव से पहले पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कहा- ‘गुजरात में पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। सभी से अपील है कि रिकॉर्ड नंबरों में सामने आएं और वोट करें। मैं खासकर युवाओं से अपील करता हूं कि अपने अधिकार का प्रयोग करें।”
पहले फेज में कहां-कहां वोटिंग होगी?
पहले फेज में दो क्षेत्रों में वोटिंग होनी है। पहला- सौराष्ट्र-कच्छ और दूसरा दक्षिण गुजरात। इन दोनों क्षेत्रों में अभी बीजेपी के पास 63 और कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं। कांग्रेस को दक्षिण गुजरात से ज्यादा कामयाबी उम्मीद है। यहां राहुल गांधी ने जमकर प्रचार किया है।
गुजरात में कुल सीटें: 182
पहले फेज में वोटिंग: 89 सीटों पर
कैंडिडेट्स: 977 (57 महिलाएं)
स्थान: 14,155
पोलिंग बूथ: 24,689