Homeग्वालियर अंचलकलेक्टर बोले कर दिया इंतजाम बेटी कह रही है जितनी जरूरत उतने...

कलेक्टर बोले कर दिया इंतजाम बेटी कह रही है जितनी जरूरत उतने नहीं मिले इंजेक्शन

ग्वालियर की बेटी रेनू ने फिर प्रदेश के मुखिया मामा शिवराज सिंह से गुहार लगाई है। वह बोली है- प्लीज मामा मेरी सुन लो। इंटरनेट, यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी हो रहा है। पर 24 में ग्वालियर के DM सिर्फ 3 इंजेक्शन रेनू के पापा के लिए उपलब्ध करा सके हैं, जबकि हर दिन 5 से 6 इंजेक्शन फंगस रोकने के लिए लगाए जाने हैं।

रेनू का कहना है कि मंगलवार रात मुम्बई से फिल्म एक्टर सोनू सूद ने भी वीडियो कॉलिंग कर बात की है। उन्होंने अपने स्टॉक से कुछ इंजेक्शन भेजने के लिए वादा किया है। पर उनके स्टॉक में जो डोज हैं वह यहां डॉक्टर की डिमांड से मैच नहीं किए हैं। अब वह इंजेक्शन का इंतजाम कर रहे हैं। रेनू कहती है मंत्री, विधायक, नेता व समाजसेवी फोन करते हैं और सोशल मीडिया पर मदद करने का मैसेज डाल सुर्खियां बटौर लेते हैं। पर असल में यह फोन करने तक ही सीमित हैं। उधर इस मामले में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का कहना है की हमने इंजेक्शन पहुंचा दिए है दवाई की भी व्यवस्था कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments