Homeग्वालियर अंचलमोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने किया रक्तदान

मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने किया रक्तदान

युवा मोर्चा रक्तदान करके समाज सेवा कर रहा है- माखीजानी
भाजयुमो ने तीनों विधानसभाओं में किया रक्तदान शिविर का आयोजन
ग्वालियर 30 मई। भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर ग्वालियर जिले की तीनों विधानसभाओं में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में प्रमुख रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल मखीजानी, ग्वालियर पूर्व विधानसभा में पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल तथा ग्वालियर विधानसभा में वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश शेखावत उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने कहा कि अपना रक्त देकर लोगों का जीवन बचाने का काम युवा मोर्चा कर रहा है। यह बहुत बड़ी समाज सेवा का काम है। युवा मोर्चा प्रदेश भर में रक्तदान शिविर लगाकर जिस अभियान में जुटा है, उसके लिए मोर्चा बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जनसेवा और मानव सेवा के लिए हमेशा समर्पित है। कोरोना के इस विपदा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आगे आकर सेवा में लगे हैं।
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक चैहान, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन, मंडल अध्य्क्ष मनोज मुटाटकर, युवा मोर्चा के महामंत्री हरीश यादव, निर्दोष शर्मा, उपाध्यक्ष प्रिंस मझबार, सचिन पचैरी, मंडल के अध्यक्ष युवा मोर्चा अखिल राजौरिया, प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य गिर्राज व्यास, मंडल महामंत्री बिपिन बिहारी गोयल, मोहित शर्मा, सुमित चैबे, शुभम वर्मा, अंशुल भार्गव, पीयूष उपाध्याय उपस्थित थे।
ग्वालियर पूर्व विधानसभा में महामंत्री श्री शरद गौतम, मंडल के अध्य्क्ष हरिओम झा, मयंक गोयल, मोनू पवैया, जय बाथम जय सिंह तोमर, पुष्पेंद्र राजपूत विनोद कुमार, मंजू झा एवं समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
ग्वालियर विधानसभा में मंडल अध्यक्ष श्री ब्रजमोहन शर्मा, महामंत्री युवा मोर्चा श्री हरीश यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री रामू जादौन, श्री राम अवतार, विवेक राजपूत, काविश परमार, सोनू शिवहरे, पवन शर्मा, यश छारी, मोनू पवैया, अंशुल भार्गव, अचल राठौर गोलू चैहान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments