Homeदेशकेन्द्रीय मंत्रीऔर ग्वालियर सांसद तोमर ने नये साल पर दी शुभकामनायें

केन्द्रीय मंत्रीऔर ग्वालियर सांसद तोमर ने नये साल पर दी शुभकामनायें

ग्वालियर के सांसद और केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नये साल-2018 के शुभागमन पर नागरिकों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा है कि नये साल में खुशियां बांटने का मौका होता है. वे अपने नये साल की शुरूआत जरूरत मंदों के साथ समाज, शहर और देश के लिए अच्छा करना चाहते हैं.
नव वर्ष की सभी को बधाई देते हुए कहा है कि नया साल सभी के लिए उत्साह, उमंग और खुशहाली लेकर आये. मेरा मंत्रालय प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश और देश आवासहीनों को पक्के आवास उपलब्ध कराने के साथ ही देश के शेष बचे हुए गांव जो अभी तक मुख्य सड़क से जुड़ नहीं पाये हैं, उन्हें जोड़ने का प्रयास करुंगा.
उन्होंने कहा है कि भारत नोटबंदी से काले धन पर अंकुश लगाने के साथ ही भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने में सफल हुआ है. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा. नया साल *’नये इंडिया’*के रुप में उभरकर आयेगा. मैं देश एवं प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाता हूँ.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments