“सेवा कार्य” करके मनाएगी भाजपा केंद्रीय मंत्री तोमर का जन्मदिवस, 12जून को 60 वार्डो में किया जाएगा और मास्क सैनिटाइजर का वितरण
ग्वालियर 10 जून।भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के 64वें जन्मदिन पर कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए महानगर के सभी वार्डों में सुबह 9 से 11 बजे तक मास्क, सैनिटाइजर का वितरण और सुबह 10:00 बजे थाटीपुर स्थित द्वारकाधीश मंदिर में अभिषेक किया जाएगा यह जानकारी आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी और पूर्व जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा ने होटल रमाया में जिला पदाधिकारियों की बैठक में संयुक्त रूप से दी।
उन्होंने बताया कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भगत सिंह मंडल द्वार में शाम को 5:00 बजे बारादरी चौराहे पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा, युवा मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण और शाम को jah अस्पताल में भोजन का वितरण किया जाएगा।
किसान मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा सभी मंडलों में मास्को सैनेटाइजर का वितरण जाएगा।
बैठक में जिला महामंत्री शरद गौतम, महेश उमरैया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन, जिला उपाध्यक्ष अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, कनवर मंगलानी, दीपक शर्मा, राकेश खुरासिया, सोनुमंगल, हरी सिंह तोमर, देवेंद्र पवैया, प्रमोद खंडेलावल, सुभाष शर्मा, वेद प्रकाश शिवहरे,हरिश मेवाफरोश, मंडल अध्यक्षगण हरिओम झा, जयंत शर्मा, उमेश भदौरिया, विकास गिरी, ब्रजमोहन शर्मा, प्रयाग तोमर, चेतन मंडलोई, सतीश साहू, मनोज मुटाटकार आदि उपस्थित रहे।