ग्वालियर / ग्वालियर में कोरोना कर्फ्यू से मिली राहत के दस दिन पूर्ण होने के बाद कोरोना लगभग समाप्ति की ओर नजर आ रहा है। ग्वालियर प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को केवल एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है जबकि एक ही व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। उल्लेखनीय है की बीते माह जहां कोरोना ने सैकड़ों लोगों को मौत की नींद सुला दिया था वहीं प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 12 सौ का आंकड़ा पार कर गई थी। इसके बाद कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था जो पचास दिन से भी ज्यादा समय तक लगा रहा। बीते 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई थी जिसे आज दस दी हो गए उधर कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम होते होते आज एक पर आ गई। इसका एक अच्छा परिणाम यह हुआ है कि अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जेएएच समूह की रूटीन ओपीडी व मरीजों को भर्ती करने का काम शुरू होगया है। जयारोग्य चिकित्सालय समूह में रूटीन ओपीडी फिर से शुरू हो गई है। साथ ही मरीजों को भर्ती करने की सुविधा भी बहाल कर दी गई है। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
ज्ञात हो कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण सम्पूर्ण जेएएच समूह का उपयोग खासतौर पर कोरोना मरीजों के इलाज के लिये करना पड़ा था। इस वजह से गत 18 अप्रैल 2021 से जेएएच की रूटीन ओपीडी एवं मरीजों को भर्ती करने का काम बंद कर दिया गया था।
Good news : ग्वालियर में कोरोना समाप्ति की ओर आज आया केवल एक संक्रमित मरीज
RELATED ARTICLES