Homeग्वालियर अंचलकेन्द्रीय मंत्री तोमर गुरुवार को कृषि विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास का...

केन्द्रीय मंत्री तोमर गुरुवार को कृषि विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास का उदघाटन करेंगे

 

ग्वालियर 30 जून 2021/ राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के नवीन कन्या छात्रावास का उदघाटन गुरुवार एक जुलाई को प्रातः 10:45 बजे होगा। उदघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे।
कार्यक्रम में उर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद श्री विवेक शेजवलकर एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उपमहानिदेशक शिक्षा डॉ. आर. सी. अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस के राव करेंगे।
कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री डी. एल. कोरी ने बताया कि कृषि कॉलोनी बस स्टैण्ड के पास इस नवीन कन्या छात्रावास में 56 छात्राओं के रहने की व्यवस्था रहेगी।
उल्लेखनीय है कि कृषि शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की संख्या बढ़ने से लंबे समय से ग्वालियर में अधिक कन्या छात्रावासों की आवश्यकता महसूस हो रही थी। ग्वालियर में इस नवीन कन्या छात्रावास के बनने से छात्रावास की यह बड़ी कमी पूरी हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments