Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश में भी 26जनवरी को हो सकता है आतंकी हमला,अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में भी 26जनवरी को हो सकता है आतंकी हमला,अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में 26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी एसपी को हवाई पट्टियों और 26 जनवरी पर होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए हैं. ये अलर्ट खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद किया गया है.

बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों ने आतंकिया द्वारा ड्रोन और हवाई हमले की आशंका जाहिर की है. प्रदेश में 27 से ज्यादा छोटी-बड़ी हवाई पट्टियां है. इन हवाई प‌ट्टियों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

पुलिस के साथ इंटेलिजेंस और प्रदेश की खुफिया एजेंसी सक्रिय हैं. इंटेलिजेंस आईजी मकरंद देउस्कर ने बताया कि गृह मंत्रालय से समय-समय पर मिलने पर निर्देश के चलते राष्ट्रीय पर्वों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पुख्ता किए जाते हैं. इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.

मन्नान वानी का भोपाल कनेक्शन..!
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का रिसर्च स्कॉलर मन्नान वानी कुछ दिनों पहले आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ है. सूत्रों ने बताया कि मन्नान वाली 2016 में भोपाल भी आया था. मन्नान वानी लापता है और उसकी तलाश की जा रही है.

सूत्रों ने बताया कि 2016 में मन्नान वानी भोपाल आया था. भोपाल में वो आईसेक्ट यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में शामिल हुआ था. सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो में मन्नान वानी कांफ्रेंस में अपने रिसच्र पेपर का प्रजेन्टेशन देते हुए नजर आ रहा है.

जानकारी मिली है कि वॉटर एनवायमेंट एनर्जी एंड सोसाइटी विषय पर आयोजित इस कांफ्रेंस में मन्नान को बेस्ट रिसर्च पेपर प्रजेंटेशन का अवार्ड भी मिला. मन्नान भोपाल में तीन दिन रूका था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments