Homeप्रमुख खबरेंभारी बारिश से ग्वालियर चंबल अंचल में बिगड़े हालात कई गांवों...

भारी बारिश से ग्वालियर चंबल अंचल में बिगड़े हालात कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा ,लोग फंसे देखें वीडियो

पार्वती, कूनो, क्वारी और सिंध नदी उफान पर हैं। शिवपुरी, श्योपुर और गुना में 350 से अधिक गांव बाढ़ में घिर गए हैं। शिवपुरी में ही अकेले 1500 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। मदद के लिए वायुसेना के 3 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं श्योपुर में NDRF और SDRF की टीम भेजी गई हैं

 

ग्वालियर-चंबल संभाग में जारी बारिश के कारण अंचल के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात के बाद रेस्क्यू दल ने अपना काम शुरू कर दिया है। पार्वती, कूनो, क्वारी और सिंध नदी उफान पर हैं। शिवपुरी, श्योपुर और गुना में 350 से अधिक गांव बाढ़ में घिर गए हैं। शिवपुरी में ही अकेले 1500 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। मदद के लिए वायुसेना के 3 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं श्योपुर में NDRF और SDRF की टीम भेजी गई हैं ।भारी वर्षा के कारण 5 ग्राम हर्रई, बरखेड़ी, सिलपरी, रायपुर, खुपडेरा, अकुर्शी में बाढ़ की स्थिति  खराब होोने की जानकारी आ रही है। उधर शिवपुरी के पोहरी और बैराड़ तहसील में 4 ग्रामों में पानी भरा है। बैराड़ के ग्राम बरखेड़ी और हर्रई का संपर्क कट गया है। पिपलौदा तीर्थ में सड़क क्षतिग्रस्त होने से संपर्क कटा है। कोई जनहानि नहीं है। मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद है।उधर मुरैना के सबलगढ़ में क्वारी नदी उफान पर है तहसील के रामपुर कस्बे को पानी ने घेरा हुआ है पानी के रामपुर जारोली पुल के पांच फुट ऊपर बहने की खबर है नदी से गांव तक 200 मीटर तक की सडक़ भी डूबी है
जमीन से 55 फुट ऊपर तथा आधा किलोमीटर की चौड़ाई  नदी बह रही है
पुलिस ने बैरीकेट्स लगाकर आवागमन बंद कर दिया है आधा सैकड़ा गांव का संपर्क टूटा हुआ है।

उधर श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, दतिया और गुना जिले में मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उज्जैन और भोपाल संभाग के जिलों सहित होशंगाबाद, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़ और सागर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार सुबह आठ बजे तक आधारित मौसम के आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल, सागर, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, शहडोल, रीवा, जबलपुर सहित इंदौर संभाग के अनेक इलाकों में बारिश हुई। ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर, शिवपुरी और दतिया में भारी बारिश से नदियां उफान पर आ गई हैं और कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया है।

कहा कितनी बारिश मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के इलाकों में दर्ज की गई है। बैराड में 29 सेमी, पृथ्वीपुर में 21 सेमी, पोहरी में 19 सेमी, निवाडी, ओरछा में 17 सेमी, नरवर, विजयपुर में 16 सेमी, बामौरी में 14 सेमी, बदरवास, दतिया, करहल, कोलारस, चंदेरी में 13 सेमी, सबलगढ, शिवपुरी में 12 सेमी, पलेरा, श्योपुरकला, गुना में 11 सेमी, ईशागढ़, बलदेवगढ में 10 सेमी, करेरा, राघौगढ, वीरपुर, भाण्डेर, खनियाधाना, उदयपुरा, टीकमगढ़, जतारा, लवकुशनगर में 9 सेमी बारिश दर्ज की गई।

इस कारण हो रही है बरसात

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि गहरा कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी उत्तरप्रदेश पर सक्रिय है। दक्षिणी हरियाणा में भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अतिरिक्त मानसून ट्रफ अनूपगढ़, हरियाणा के ऊपर कम दबाव के केंद्र से लेकर अलीगढ़ और उत्तरप्रदेश पर बने वेदर सिस्टम से गया, डुमका, बांकुरा से होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक गया हुआ है। इन तीन वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने से उत्तरप्रदेश से लगे मध्यप्रदेश के जिलों में भारी बरसात हो रही है। सोमवार को रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा की गतिविधियों में कुछ कमी आने लगेगी, लेकिन ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग में और भोपाल, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments