Homeप्रमुख खबरेंवीडियो में देखिए गृहमंत्री की जांबाजी : अपनों की सुध लेने चले...

वीडियो में देखिए गृहमंत्री की जांबाजी : अपनों की सुध लेने चले गए उफनती नदी में फिर सेना ने हेलीकॉप्टर से बचाया

 

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बुधवार को दतिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंचे थे। लाइफ जैकेट पहनकर उन्होंने उफनती सिंध नदी पार करके NDRF व SDRF द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। वे जब कोटरा गांव पहुंचे, तो खुद बाढ़ के बीच फंस गए। उन्हें एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया।

दरअसल, नरोत्तम मिश्रा दतिया में NDRF की मोटर वोट में लाइफ जैकेट पहन कर बाढ़ प्रभावित कोटरा गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने एक घर में कुछ लोगों को फंसे हुए देखा तो खुद घर की छत पर चले गए। एसडीआरएफ ने यहां से सभी को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन गृहमंत्री फंस गए। हालांकि बाद में हेलिकॉप्टर के जरिए राहत एवं बचाव कार्य की टीम ने उनका रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। मंत्री से पहले चार ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया और डबरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और बोट के जरिए दौरा कर रहे हैं। जहां उन्होंने दतिया की नदियों में बढ़ रहे जलस्तर का जायजा भी लिया है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनके भोजन-आवास की समुचित व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंध नदी में बाढ़ के चलते नदी के किनारे स्थित गांव बुरी तरह प्रभावित है। सेना और वायुसेना बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments