Homeग्वालियर अंचलअगले महीने तक ग्वालियर से अमृतसर वायुसेवा हो जाएगी शुरू

अगले महीने तक ग्वालियर से अमृतसर वायुसेवा हो जाएगी शुरू

 

वरिष्ठ पत्रकार व सिटी टुडे मैग्जीन के सम्पादक गुरुशरण सिंह अहलूवालिया ने गुरुवार की शाम नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की

ग्वालियर /वरिष्ठ पत्रकार व सिटी टुडे मैग्जीन के सम्पादक गुरुशरण सिंह अहलूवालिया ने गुरुवार की शाम केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की बातचीत के दौरान कई राजनीतिक एवं सामाजिक अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई ग्वालियर से अमृतसर वायु सेवा शुरू करने श्री सिंधिया ने कहा कि इस संबंध में संबंधित कंपनी से चर्चा अंतिम चरण में है सितंबर माह मे किसी भी समय ग्वालियर अमृतसर वायु सेवा से जुड़ जाएगा बातचीत के दौरान श्री सिंधिया ने कहा गवालियर किला गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ दें चार सौ साला शताब्दी समारोह में मै अवश्य मैं शामिल होऊंगा

उन्होंने यह भी  बताया कि  अगस्त से  चंडीगढ़ से धर्मशाला वाया शिमला हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा देश के दूरदराज इलाकों में हेलीकॉप्टर के जरिए उड़ान को मंजूरी दे दी है श्री सिंधिया ने यह जानकारी गुरु शरण सिंह अहलूवालिया को आज नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान दी उनके मुताबिक इससे व्यापार और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा रोजगार के नए अवसर शुरू होंगे सूत्रों अनुसार चंडीगढ़ से धर्मशाला वाया शिमला का किराया ₹5700 प्रति यात्री बताया जा रहा है.।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments