एसोसिएशन ऑफ यूनाइटेड सीबीएसई स्कूल ने शिवराज सिंह सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस हड़ताल में भोपाल बोर्ड और सीबीएसई से संबद्ध सभी प्राइवेट स्कूल इस हड़ताल में शामिल होंगे। हड़ताल का दिन 23 जनवरी तय किया गया है। DPS हादसे के बाद प्रदेश भर में प्राइवेट स्कूल बसों की सख्ती से जांच की जा रही है। स्कूल संचालक इसी सख्त कार्रवाई के खिलाफ लामबंद हुए हैं। प्रशासन की सख्ती से से घबराए ‘एसोसिएशन ऑफ यूनाइडेड सीबीएसई स्कूल्स’ से संबद्ध स्कूलों के प्राचार्य व प्रबंधन ने शुक्रवार को अपनी पीड़ा जाहिर की। इनका कहना था वे सरकार के सभी नियम पालन करना चाहते हैं लेकिन उन्हें पर्याप्त वक्त चाहिए। नए-नए आदेश-निर्देशों का पालन कौन सी एजेंसी करवाएगी यह भी स्कूलों को बताना होगा। प्रशासन के सामने स्कूलों की सुनवाई नहीं हो रही है। स्कूल की ओर से कोई प्रतिनिधि प्रशासन के पास जाता है तो उसे दोषी मानकर टरका दिया जाता है।
मध्यप्रदेश में 23 को प्राइवेट स्कूलों ने की हड़ताल की घोषणा
RELATED ARTICLES