Homeदेशअपने ही बने समस्या यशवन्त के बाद अब शिवराज को तनाव देने...

अपने ही बने समस्या यशवन्त के बाद अब शिवराज को तनाव देने आ रहे हैं शत्रुघन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीसरी पारी में तनावों की कमी नहीं रही। एक खत्म नहीं हो पाता, दूसरा शुरू हो जाता है। मंदसौद गोलीकांड में कांग्रेस ने नाक में दम करके रख दी थी तो अब नरसिंहपुर किसान आंदोलन में वरिष्ठ भाजपाई परेशान करने लग गए। पूर्वमंत्री यशवंत सिन्हा तो नरसिंहपुर में डेरा डाल ही चुके थे। अब बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी आ रहे हैं।

बता दें कि यहां किसान एनटीपीसी में नौकरियों की मांग कर रहे हैं। सरकार ने किसानों की जमीन अधिग्रहित कर एनटीपीसी को दी थी। अब किसान बेचरोजगार हैं। किसानों का यह आंदोलन एंटीपीसे के खिलाफ था परंतु नरसिंहपुर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज करके इसकी दिशा शिवराज सिंह सरकार की तरफ मोड़ दी है। अब यह शिवराज सरकार विरोधी किसान आंदोलन बन गया है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments