– *केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडवीया को दिया धन्यवाद*
– *श्री सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हमारे किसान भाइयों के साथ केंद्र और राज्य सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है*
नई दिल्ली।केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से अशोकनगर और शिवपुरी जिले के लिए खाद की रेक पहुंच गई है। किसानों को इस समय खाद की जरूरत थी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बात को समझा और उनके प्रयासों से केंद्रीय रसायन उर्वरक मंत्री श्री मनसुख मांडवीया के निर्देश पर खाद की रेक अशोकनगर और शिवपुरी जिले में पहुंच गई है। डीएपी खाद की जरूरत को देखते हुए यह रेक किसानों के लिए मददगार रहेगी।वहीं दूसरी ओर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय उर्वरक रसायन मंत्री मनसुख मांडवीया का धन्यवाद दिया है।
श्री सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि डीएपी खाद की जरूरत को पूरी करते हुए इसकी रैक अशोकनगर व शिवपुरी पहुँची। शीघ्र ही बाकी जगहों पर भी खाद पहुंच जाएगी। श्री सिंधिया ने केंद्रीय रसायन और एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडवीया का हृदय से धन्यवाद दिया। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि किसान हितैषी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारे किसान भाइयों के साथ केंद्र और राज्य सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उनकी हर जरूरत और समस्या का शीघ्र और उचित निवारण करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।