ग्वालियर में दीपावली की रात के बाद भोर होने से पूर्व शहर के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्रों में शुमार दही मंडी के जूता मार्केट के एक जूता गोदाम में आग लग गई ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आग दीपावली पर की गई आतिशबाजी के चलते पटाखा गिरने से आग लगी है। इस आग से जूता फैक्ट्री में लाखों का नुकसान हुआ है। तसल्ली की बात यह है कि आग पर में कोई जनहानि नहीं है। लेकिन यहां एक पड़ोसी भाजपा नेता जान बचाने के लिए टीन शेड से कूदे तो गिरकर घायल भी हुए हैं। इलाका महाराज बाड़ा के नजदीक व दौलतगंज व सराफा जैसे घने व्यापारिक क्षेत्रों से घिरा होने के कारण इस दुर्घटना की ख़बर फैलते ही हडकम्प मच गया। यहां घनी गली के साथ स्थानीय नागरिकों के मकान भी बने होने से उनके बीच घबराहट फैल गई।आग रात 3 से 4 बजे के बीच लगी है। आग का पता शुक्रवार सुबह 5 बजे उस समय लगा जब गोदाम से आग की लपटें निकलती दिखीं। घटना की सूचना मिलते ही रात्रि गश्त पर निकले TI हजीरा आलोक सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
फायर ब्रिगेड ने करीब 4 घंटे की मशक्कत और 10 फायर ब्रिगेड पानी फायरिंग कर आग पर काबू पाया है। सुरक्षा के लिहाज से गोदाम के दो मंजिला भवन को तोड़ दिया गया है। जूता फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। किस्मत से आग पर में कोई जनहानि नहीं है।
शहर के लश्कर स्थित दही मंडी में पंजाब फुट वियर फैक्ट्री गोदाम है। साथ ही यहां से फुट वियर सेल भी किए जाते है। यहां दो मंजिला गोदाम में दीपावली और सहालग को लेकर नया स्टॉक भरा हुआ था। रात करीब 3 से 4 बजे अचानक कोई पटाखा जलता हुआ गोदाम की जाली से अंदर गिरा और आग भड़क गई।
आग लगने का पता उस समय चला, जब आग की लपटें जूता फैक्ट्री गोदाम से बाहर निकलने लगीं। जब लोगों ने आग देखी तो वहां दहशत फैल गई। तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई। सबसे पहले स्पॉट पर रात्रि गश्त पर निकले हजीरा थाने के प्रभारी आलोक सिंह परिहार मौके पर पहुंचे।
उन्होंने पूरी सजगता के साथ स्थिति को संभाला और आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट करते हुए घरों से बाहर निकाला। इसी समय दमकल दस्ता मौके पर पहुंच गए। जूता फैक्ट्री गोदाम के मालिक राजेन्द्र जुनेजा भी स्पॉट पर पहुंच गए। दकमल दस्ते ने करीब 10 फायर ब्रिगेड पानी फेंककर आग पर काबू पाया है।
इस दौरान उनको 4 घंटे से ज्यादा समय लग गया। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लाखों रुपए का माल जलकर राख हाे गया है। घटना की सूचना मिलते ही कई लोग वहां पहुंच गए। मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल जिनका की निवास कुछ ही दूरी पर है वह भी मौके पर पहुंच गए।
जूता फैक्ट्री गोदाम में आग से आसपास दहशत फैल गई। गोदाम के पीछे रहने वाले भाजपा नेता लाला बाबू अग्रवाल के भाई गिर्राज अग्रवाल ने जान बचाने के लिए टीन शेड से कूदना चाहा। जिस पर वह नीचे गिरकर घायल हो गए। रात को ही काफी लोग घरों से बाहर निकल आए थे।
आग लगने की खबर मिलते ही दही मंडी की तंग गलियों में फायर ब्रिगेड को स्पॉट पर तक ले जाना भी अपने आप में चुनौती रही। तंग गलियों से अवरोध हटाते हुए दमकल दस्ता स्पॉट पर पहुंचा। इसके बाद आग पर आसानी से काबू पाया जा सका। दमकल अमले आग पर काबू पाने के लिए गोदाम जिस भवन में था उसे आगे से तोड़ दिया है। वैसे भी आग लगने से मकान जर्जर हो चुका था और कोई हादसा होता उससे पहले ही उसे गिरा दिया गया।