Homeग्वालियर अंचलस्व. श्याम विहारी मिश्रा की स्मृति में अभिभाषक कक्ष का अनावरण किया

स्व. श्याम विहारी मिश्रा की स्मृति में अभिभाषक कक्ष का अनावरण किया

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जिला कलेक्ट्रेट में स्व. श्याम विहारी मिश्रा वरिष्ठ अभिभाषक की स्मृति में अभिभाषक कक्ष का अनावरण किया

ग्वालियर 10 नवम्बर 2021/ प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट में जिला अभिभाषक संघ कलेक्ट्रेट ग्वालियर द्वारा आयोजित स्व. श्री श्यामविहारी मिश्रा वरिष्ठ अभिभाषक की स्मृति में अभिभाषक कक्ष का अनावरण किया। साथ ही अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी को गोपनियता की शपथ दिलाकर उनका सम्मान भी किया। इस अवसर पर ग्वालियर पूर्व के विधायक श्री सतीश सिकरवार, सदस्यगण राज्य अधिवक्ता जबलपुर श्री जयप्रकाश मिश्रा, श्री जितेन्द्र शर्मा, श्री प्रेम सिंह भदौरिया, श्री राजेश शुक्ला जिला अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ कलेक्ट्रेट ग्वालियर श्री सुरेन्द्र राठौर, सचिव श्री कमल जैन, श्री शिवेन्द्र राठौर सहित बडी संख्या में एडवोकेट उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में आप प्रमुख स्तम्भ हो। उन्होंने कहा कि सदैव वरिष्ट अधिवक्ताओं का सम्मान करें, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । क्योंकि वरिष्ठों का सम्मान करने से कभी निराशा नहीं मिलेगी। नये भवन के बनने से आपके लिए बैठने की पर्याप्त जगह उपलब्ध हो गई है। साथ ही कहा कि हमें स्व. श्री श्याम विहार मिश्रा जी की बातों का अनुशरण करना चाहिए। आज उनके नेक कार्यों के कारण ही उनके नाम से कक्ष का अनावरण किया गया है। इसी प्रकार हमें भी दूसरों की मदद करते हुए, अपने कार्य के प्रति सजग रहना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments