Facebook Instagram Twitter Vimeo Youtube
Sign in
  • होम
    • व्यापार
  • हमारे बारे में
  • विदेश
  • देश
  • खेल
  • सिनेमा
  • सेहत
  • धर्म कर्म
  • लेख
  • ब्लॉग
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Password recovery
Recover your password
Search
  • Sign in / Join
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Shabd Shakti News
  • होम
    • व्यापार
  • हमारे बारे में
  • विदेश
  • देश
  • खेल
  • सिनेमा
  • सेहत
  • धर्म कर्म
  • लेख
  • ब्लॉग
Homeखेलटी-20 वर्ल्ड कप : आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को बाहर का रास्ता दिखा...
खेल

टी-20 वर्ल्ड कप : आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को बाहर का रास्ता दिखा किया फाइनल में प्रवेश

By Praveen Dubey
November 11, 2021
0
255
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफ़ाइनल में एक रोमांचक मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया

    पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा था. ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम ओवर शेष रहते ये लक्ष्य हासिल कर लिया. उतार-चढ़ाव भरे इस मुक़ाबले में आख़िरकार ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की. 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर जीवनदान मिलने के बाद मैथ्यू वेड ने लगातार तीन छक्के लगाए और मैच ऑस्ट्रेलिया की झोली में आ गया. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद ख़राब रही और एरोन फिंच बिना खाते खोले ही आउट हो गए. जल्द ही विकेट गिरने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ रन बनाते रहे.

    हालांकि एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12.2 ओवरों में 5 विकेट के नुक़सान पर 96 रन था और ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान ये मुक़ाबला जीत सकता है लेकिन छठे नंबर पर आए मार्कस स्टोइनिस और सातवें नंबर पर आए मैथ्यू वेड ने तेज़ रफ़्तार बल्लेबाज़ी से मैच पाकिस्तान से छीन लिया.

    वेड ने 17 गेंदों पर 41 रन बनाए जबकि स्टोइनिस ने 31 गेंदों पर 40 रन बनाए.ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ ही पाकिस्तान का अजेय सफर समाप्त हो गया और दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तानी फैंस में मायूसी छा गई.

    टॉस जीत कर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारा. पाकिस्तान ने संभल कर शुरुआत की. इसके बाद कप्तान बाबर आज़म और विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान ने अपने हाथ खोलने शुरू किए.

    दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. 10वें ओवर में कप्तान आज़म 39 रन बना कर आउट हुए. पहले विकेट के लिए उन्होंने रिज़वान के साथ 71 रनों की साझेदारी निभाई. आज़म को एडम ज़म्पा ने वार्नर के हाथों कैच आउट किया.

    इसके बाद पिच पर फख़र ज़मान आए. रिज़वान ने उनके साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े. इस दौरान रिज़वान ने इस टूर्नामेंट का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया.

    143 के स्कोर पर 18वें ओवर में आउट होने से पहले रिज़वान ने 52 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली. अपनी दमदार पारी में रिज़वान ने चार छक्के और तीन चौके जड़े. रिज़वान को मिचेल स्टार्क ने स्मिथ के हाथ आउट करवाया.

    नए आए बल्लेबाज़ आसिफ़ अली अपना ख़ाता भी नहीं खोल सके और कमिंस की गेंद पर स्मिथ के हाथों लपके गए. इसके बाद स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ 18 गेंदों पर 54 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले ऑलराउंडर शोएब मलिक आए लेकिन मिचेल स्टार्क ने पारी के आखिरी ओवर में उन्हें बोल्ड कर दिया. मलिक केवल 1 रन बना सके.

    20 ओवरों में पाकिस्तान ने 176 रन बनाए. फ़खर ज़मान ने अर्धशतक बनाया.ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने दो, जबकि कमिंस और ज़म्पा ने एक एक विकेट लिए

     

    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous article
      डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर व्याख्यान व प्रदर्शनी का आयोजन 12 नवम्बर को
      Next article
      टाउन हॉल की ऐतिहासिक इमारत में गूंजेगी शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियां ध्रुपद समारोह कल से
      Praveen Dubeyhttps://shabdshaktinews.in
      RELATED ARTICLES
      खेल

      लगातार बरस रहे रनों ने बढ़ाई चिंता अब खेलने से पहले होगी बल्लेबाजों के बैट की जांच

      April 16, 2025
      प्रमुख खबरें

      कप्तान अनुष्का शर्मा की शानदार शतकीय पारी के सहारे ग्वालियर ने नर्मदापुरम के सामने रखा 244 का टार्गेट

      April 14, 2025
      प्रमुख खबरें

      भारत पुरुष और महिला टीमें बनी कबड्डी की विश्व विजेता, दोनों वर्गों में इंग्लैंड को रोंदा

      March 24, 2025

      Most Popular

      ग्वालियर प्रेस क्लब द्वारा गरिमामय ढंग से मनाये जाएंगे श्रमिक और पत्रकारिता दिवस, आयोजन समिति गठित

      April 20, 2025

      संघ को समझना है तो संगठन गढ़े चलो… का भाव जगाना होगा : यशवंत इंदापुरकर

      April 20, 2025

      -समरस विचार मंथन: वक्ताओं ने कहा-षड्यंत्रकारियों ने भारत पर राज करने के लिए पैदा किया अलगाव

      April 20, 2025

      खुश खबरी :आदर्श गौशाला में सोमवार से प्रारंभ होगा बायो सीएनजी गैस का विक्रय

      April 20, 2025
      Load more

      Recent Comments

      वर्तमान में जब व्यसायिकता की अंधी दौड में मूल्य आधारित पत्रकारिता कहीं खो सी गई है,ऐसे समय में राष्ट्रवाद के सूत्र को अंगीकार करते हुए मूल्याधारित पत्रकारिता को जीवंतता प्रदान करने के उद्देश्य से shabd shakti news. in की शुरुआत की गई है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार प्रसारित करना नहीं बल्कि ऐसे समाचार व जानकारी का प्रसारण करना है जो बड़े बड़े मीडिया घरानों की चकाचौंध भरी खबरों में कहीं गुम हो जाते हैं। समाचारों के साथ हमारा राष्ट्र,हमारी संस्कृति और हमारी पत्रकारिता की गौरवशाली परम्परायें मजबूत हों यही हमारा उद्देश्य है।
      Facebook Instagram Twitter Vimeo Youtube
      • होम
        • व्यापार
      • हमारे बारे में
      • विदेश
      • देश
      • खेल
      • सिनेमा
      • सेहत
      • धर्म कर्म
      • लेख
      • ब्लॉग
      © ShabdShaktiNews 2021, Powered By Parshva Web Solutions