Homeग्वालियर अंचलबोटनी के प्रोफेसर अविनाश तिवारी बने जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति

बोटनी के प्रोफेसर अविनाश तिवारी बने जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति

ग्वालियर /वनस्पति विज्ञान के प्रो अविनाश तिवारी को जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए है। राजभवन ने गुरुवार इसके आदेश जारी कर दिए। इनका कार्यकाल चार साल रहेगा। 10 दिसंबर को नए कुलपति का प्रभार गृहण करेंगे। प्रो तिवारी जेयू के वनस्पति विज्ञान की अध्यशाला में 1988 से प्रोफेसर हैं।

प्रो. संगीता शुक्ला का 18 नवंबर का कार्यकाल पूरा हो गया था। नए कुलपति आने तक प्रो. शुक्ला को प्रभार दिया गया था। राजभवन ने नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी थी। सर्च कमेटी ने 1 दिसंबर को 12 प्रोफेसरों को प्रस्तुतिकरण के लिए बुलाया था। जिसमें 11 प्रोफेसर प्रस्तुतिकरण के लिए पहुंचे। प्रस्तुतितीकरण के बाद सर्च कमेटी ने पांच नामों की सिफारिस की थी। राज्यपाल ने प्रो. अविनाश तिवारी के नाम पर मुहर लगा दी। राजभवन ने प्रो. तिवारी को कुलपति बनाने का अादेश जारी कर दिया। प्रो. अविनाश तिवारी ने मीडिया से चर्चा में  कहा कि कार्य परिषद की जो भी आपत्ति व शिकायतें हैं, सदस्यों से चर्चा कर बीच का रास्ता निकाला जाएगा। छात्र हित में कार्य किए जाएंगे।

प्रो.अविनाश तिवारी की प्रोफाइल

इलाहबाद विश्वविद्यालय से एमएससी व पीएचडी की।

– प्रो. तिवारी मूलत: वाणारसी के रहवासी हैं

1988 में जेयू के वनस्पति विज्ञान की अध्ययन शाला में प्रोफेसर हैं।

– पिता उत्तर प्रदेश में पुलिस अधीक्षक पद से सेवानिृत्त हैं।

– जेयू के परीक्षा नियंत्रक पद पर रह चुके हैं। इंजीनियरिंग संस्थान के संचालन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

– 1988 से लेकर अबतक जेयू विभिन्न पदों पर कार्य किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments