Homeमध्यप्रदेशहमारे डिजिटल बूथ से संगठन के कार्य का विस्तार होगा: प्रजापति

हमारे डिजिटल बूथ से संगठन के कार्य का विस्तार होगा: प्रजापति

ग्वालियर  / लोकतंत्र के इतिहास में  कुशाभाउ ठाकरे के जनशताब्दी वर्ष में शुरू हुए इस बूथ विस्तारक अभियान के माध्यम से बूथ विस्तार करते हुए उसका डिजिटाइजेशन करने जा रही है l उक्त उदबोधन भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति ने गुना में आयोजित विधानसभा बूथ विस्तारक कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये l इस कार्यशाला का आयोजन गुना में बूढे बालाजी हनुमान मंदिर पर किया था l इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह सिकरवार, गुना विधायक श्री गोपीलाल जाटव, कार्यशाला प्रभारी श्री प्रदीप  उपस्थित थे l
भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति ने विधानसभा बूथ विस्तारक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति के इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बड़ा अभियान है।उन्होंने कहा कि इस बूथ विस्तारक अभियान को प्रभावी बनाने के लिये पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व बिना रूके, बिना थके तथा बिना सोये लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 65 हजार पोलिंग बूथ पर 20 हजार बूथ विस्तारक 20 लाख घंटे देकर बूथ को विस्तारक अभियान लगेंगे। यह संगठन का अब तक का सबसे बड़ा अभियान है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजिटल तो होंगे ही साथ ही संगठन के कार्यविस्तार भी होगा। उन्होंने कहा कि संगठन के डिजिटलाईजेशन के लिए ‘‘संगठन’’ एप भी लाॅन्च किया गया है।
उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाना है l इस अभियान के दौरान बूथ पर सभी जाति, बिरादरी, मत- पंथ के लोगों से मिलकर इस आयोजना को सहज बनाना है l उन्होंने कहा कि बूथ समिति में महिलाओं की पर्याप्त सहभागिता हो तथा उन्हें सक्रिय बनाये रखने के प्रयास किये जावें l उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक समिति के माध्यम से अनुसूचित जाति जनजाति सहित पिछड़े वर्ग के सदस्यों को जोड़ने और सक्रिय बनाए रखने के सतत प्रयास हो l
उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान में हम सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका को आवश्यक और पूरी गंभीरता के साथ निभानी है। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक योजना श्रद्धेय ठाकरे जी कल्पना थी तथा इस बूथ विस्तारक अभियान में हम सभी समिधा बनें। उन्होंने कहा इस बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से हमारे बूथ विस्तारक कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर संवाद करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह सिकरवार ने इस बूथ विस्तारक योजना पर सविस्तार से प्रकाश डाला।
गुना विधायक श्री गोपी लाल जाटव ने बूथ विस्तारक पर बोलते हुए कहा इस पवित्र कार्य में हम सभी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है तभी हमारा वोट प्रतिशत बढेगा l
इस अवसर पर भाजपा आईटी के विधानसभा प्रभारी अजय मिश्रा ने बूथ विस्तारक कार्ययोजना में आ संगठन एप के बारे में सविस्तार बताया तथा इस एप को डाऊनलोड भी करवाया l
इस अवसर पर गुना विधानसभा के चारों मंडलों के बूथश: बूथ विस्तारकों को रजिस्टर पंजी भी वितरित की गई l
इससे पूर्व अतिथिगणों ने डाॅ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी चित्र पर दीप प्रजल्लन कर पुष्पांजलि कर इस बूथ विस्तारक विधानसभा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया l
इस कार्यशाला में चारों मंडल अध्यक्षों तथा मंडल अपेक्षित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यशाला का संचालन कार्यशाला प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जी ने किया l

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments