Homeप्रमुख खबरेंविराट हिंदूशक्ति की हुंकार का गवाह बना आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र श्योपुर

विराट हिंदूशक्ति की हुंकार का गवाह बना आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र श्योपुर

     हिंदुत्व विरोधी , धर्मांतरण और जातिवाद का जहर घोलकर समाज को तोड़ने वाली शक्तियों को लगा झटका
 मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले श्योपुर में आज विराट हिंदूशक्ति के दर्शन हुए अवसर था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित हिंदूसम्मेलन का ऐसा लग रहा था जैसे पूरा  अंचल  इस हिंदूसम्मेलन में सहभागिता करने यहाँ उतर  आया हो। जिधर नजर जा रही थी भगवा ही भगवा दिखाई दे रहा था कहीं कलशयात्रा तो कहीं गौरवशाली आदिवासी संस्कृति को इंगित करती झांकियां और इसके साथ हाथों में भगवा  थामें जनसमूह उत्सव जैसा माहौल निर्मित कर रहे थे। इस विराट हिंदूशक्ति का आदर करने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री सुरेशजी सोनी विशेष रूप से श्योपुर में उपस्थित थे। दूसरी ओर इस अंचल में श्रद्धा की दृष्टि से आदरणीय सन्त श्री उत्तमस्वामी महाराज भी इस हिंदूसम्मेलन के लिए मौजूद थे। ओलम्पियन और देश के प्रसिद्ध मुक्केबाज विजेंदर कुमार भी मुख्य अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढ़ा रहे थे।
कार्यक्रम स्थल को भव्य पंडाल से सजाया गया था वहीं मंच पर श्री सुरेशजी सोनी ओर उत्तमस्वामी महाराज व अन्य अतिथि गण विराजमान थे। देखते ही देखते पूरा पंडाल भर गया और चौतरफा का खाली स्थान भी कम पड़ताr दिखाई दिया।
इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रुप में मंचासीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेशजी सोनी ने अपने सम्बोधन में आदिवासी संस्कृति को हिन्दू संस्कृति का ही अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि हिंदू समाज में विभाजन करने के लिए भारत में अंग्रेजों ने यह भृम फैलाया की जनजातियों,वनवासियों का कोई धर्म नहीं वे तो प्रकृति पूजक हैं लेकिन वह यह भूल गए कि पूरा हिन्दूसमाज ही प्रकृति की पूजा करता है। इस प्रकार वे हिन्दू समाज काही एक अंग हैं। श्री सोनी ने याद दिलाया कि हमारी परम्पराएं महान हैं उनको हमें नहीं भूलना चाहिये ।सह सरकार्यवाह सोनी जी ने समाज को नुकसान पहुंचाने वाली बुराई के प्रति आगाह करते हुए कहा कि समाज नशे से दूर हो तो वह आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनेगा इसके लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए।इस अवसर पर संत उत्तमस्वामी महाराज ने भी मार्गदर्शन किया ।
उल्लेखनीय है कि आज आयोजित यह विराट हिंदूसम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इसकी तैयारियां पिछले एक माह से संचालित हो रहीं थीं। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए यहां के एक एक घर में आत्मीयता के साथ न केवल सम्पर्क किया बल्कि समरसता पूर्ण माहौल का निर्माण भी किया यही वजह रही आज हर घर से लोग विशेषकर आदिवासी परिवार हिंदूसम्मेलन में पहुंचे। 
आज के इस विराट और सफल आयोजन से सबसे बड़ा झटका उन हिन्दू विरोधी ताकतों को लगा है। जो शोयपुर जैसे आदिवासी बाहुल्य स्थानों पर समाज को तोड़ने के षड़यंत्र में लगीं हैं। 
[envira-gallery id=”3305″]
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments