भोपाल /मध्य प्रदेश की भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने हिजाब को लेकर फिर हमला बोला है। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं का जिक्र किए बिना उनके हिजाब पहनने पर तीव्र हमले किए। उनका कहना है कि हिंदू नारी को पूजता है तो उन्हें (मुस्लिम महिलाओं) को अपने घर में हिजाब की जरूत है। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि उनके घर में बुआ, मौसी, पहली बीवी की पत्नी के बेटियों से ही शादी हो जाती है तो हिजाब की वहां जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी है कि विद्यालय या महाविद्यालय में ड्रेस का अनुशासन तोड़ा जाएगा तो वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने यह बात भोपाल में श्री सनातन महापंचायत में कही। प्रज्ञासिंह ने हिजाब और खिजाब के बारे में भी विस्तार से अपने विचार रखे। सांसद ने कहा कि खिजाब सफेदी मिटाने या बुढ़ापे को छिपाने के लिए लगाया जाता है और हिजाब चेहरा छिपाने के लिए लगाया जाता है। हिजाब चेहरे पर डालना चाहिए। डालकर निकलना चाहिए। मगर जहां हिजाब पहनना चाहिए, वहां खिजाब लगाया जाता है और खिजाब का जहां उपयोग किया जाना चाहिए वहां हिजाब पहना जाता है.