राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन को लीड करने वाले कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन हो गया है। किरोड़ी बैसला लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बैंसला ने जयपुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैंसला के निधन पर लोग ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं उनके निधन से गुर्जर समाज में शोक की लहर छा गई है। बता दें कि राजस्थान में बैंसला को गुर्जरों की अधिकारों की लड़ाई में अगुवा के रूप में जाना जाता है। बड़ी बात यह है कि उनके एक इशारे पर गुर्जर समाज एकजुट हो जाता था। बैंसला की ताकत इतनी थी कि वो उनके एक इशारे पर पूरा राजस्थान रूक जाता था। वसुंधरा राजे से लेकर अशोक गहलोत सरकार तक उनकी ताकत का अहसास राजस्थान में कई बार कर चुके हैं।
गुर्जर आरक्षण आंदोलन को लीड करने वाले कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन
RELATED ARTICLES