Homeप्रमुख खबरेंजब अपने फिटनेस रूटीन को नियमित रखने डीआईजी ने लगाई 21...

जब अपने फिटनेस रूटीन को नियमित रखने डीआईजी ने लगाई 21 किलोमीटर की दौड़

एक समय 130 किलो की भारी भरकम काया वाले रहे मध्यप्रदेश छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह ने नौ महीने की मेहनत के बाद अपना वजन 43 किलो घटाकर खूब वाहवाही लूटी थी लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा कारनामा अंजाम दिया है कि एकबार पुनः वे चर्चा में हैं। इस कारनामे के द्वारा उन्होंने उन लोगों को यह सीख भी देने की कोशिश की है जो वक्त न होने की बात कहकर अपने फिटनेस रूटीन को नियमित न रख पाने की बात कहकर अपने शरीर को आरामतलब बना लेते हैं।

मध्य प्रदेश के एक पुलिस अफसर इन दिनों सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भरी गर्मी में कई किलोमीटर तक दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह ने मीटिंग में पहुंचने के लिए दौड़ लगाई। ऐसा नहीं था कि उनकी कार खराब हो गई थी या वे किसी कारण से लेट हो गए थे। दरअसल विवेक राज सिंह को दौड़ने का शौक है और अक्सर अपना ये शौक पूरा करने के लिए वह जहां मौका मिलता है दौड़ना शुरु कर देते हैं।

डीआईजी विवेक राज सिंह अपनी फिटनेस के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। छतरपुर के आसपास उन्हें कई बार साइकिल चलाते, दौड़ते और जिम जाते हुए देखा जाता है। बुधवार (27 अप्रैल 2022) को जब वह पन्ना में डिपार्टमेंटल मीटिंग के लिए जा रहे थे, तब बीच रास्ते में ही गाड़ी से उतर गए और दौड़ लगाते हुए मीटिंग में पहुंचे।

फिटनेस मेंटेन रखने के लिए लगाई दौड़: सुबह 6 बजे पन्ना बॉर्डर के पास केन नदी के पुल पर पहुंचते ही डीआईजी अपनी गाड़ी से उतर गए और दौड़ना शुरू कर दिया। 21 किलोमीटर का सफर उन्होंने 2 घंटे 37 मिनट में दौड़ते हुए पूरा किया। डीआईजी विवेक राज सिंह इस तरह गाड़ी छोड़कर दौड़ लगाते हुए मीटिंग में क्यों पहुंचे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे सुबह विभाग की समीक्षा बैठक में पहुंचना था इस वजह से मेरा रूटीन डिस्टर्ब न हो और अपनी फिटनेस मेंटेन रखने के लिए मैंने दौड़ लगाई। इसके साथ ही डीआईजी ने सभी से खुद को फिजिकली फिट रखने की अपील की ताकि मेंटली भी एक्टिव रह सकें। उन्होंने सभी से रोज वर्कआउट करने की अपील की।

43 किलो वजन घटाया: सड़क पर दौड़ते हुए डीआईजी सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स ना सिर्फ उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं बल्कि उन्हें प्रेरणास्रोत बता रहे हैं। यूजर्स डीआईजी विवेक राज सिंह के वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ करते हुए सभी पुलिसवालों को उनके जैसा फिट और एक्टिव बनने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने तो ये भी कहा कि अजीब है एमपी और गजब है यहां के कर्मचारी।

डीआईजी विवेक राज सिंह 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मध्य प्रदेश के अलावा उन्होंने बिहार और असम में सेवाएं दी हैं। 2021 में डीआईजी विवेक राज सिंह की चर्चा खूब हुई थी। एक समय उनका वजन 130 किलो था। नौ महीने की मेहनत के बाद उन्होंने अपना वजन 43 किलो घटाया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments